25 साल की उम्र में ही बाल गिरने लगे हैं तो अभी के अभी तुरंत बंद कर दें ये 5 काम, नहीं तो हर कोई बोलने लगेगा गंजा

Hair Loss at 25: कम उम्र में ही बाल झड़ने के पीछे अक्सर कई बार हमारे ही द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में खास जानकारी देने वाले हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : December 18, 2025 4:17 PM IST

1/6

कम उम्र में बाल झड़ना

25 ki Umr me Baal Kyu Jhadte Hai: अगर 40 की उम्र के बाद बाल झड़ने लगें तो उससे इतने बड़े अचंभे की बात नहीं होती है, लेकिन आजकल देखा गया है कि 25 की उम्र में हो लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। बाल झड़ना वैसे तो आमतौर पर शरीर में किसी बीमारी या फिर किसी खास पोषक तत्व की कमी होने के कारण होता है। ऐसा होने का खतरा आमतौर पर 40 की उम्र के बाद ही देखा गया है। वहीं अगर 25 की उम्र में ही बाल झड़ने लगे हैं, तो हो सकता है कि वे शरीर में किसी बीमारी या किसी खास पोषक तत्व की कमी के कारण नहीं बल्कि हमारे द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण हो सकता है। हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें इसका मुख्य कारण होती हैं। लेकिन अगर आप समय रहते इन आदतों को छोड़ दें, तो बालों को दोबारा मजबूत, लंबा, घना और सुंदर बनाया जा सकता है।

2/6

हार्ड वाटर का इस्तेमाल

हार्ड वाटर स्कैल्प को नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स अधिक पाए जाते हैं, जो स्कैप्स पर जमा होकर बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं। लगातार इसके इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान दिखने लगते और टूटने लगते हैं। ऐसे में यदि आपके इलाके का पानी हार्ड है, तो आरओ या फिल्टर के पानी से हफ्ते में एक बार माइल्ड क्लेरिफाइंग शैंपू से बाल धोएं। Also Read - पुरुषों में यूरिक एसिड कितना होना चाहिए? जानें High Uric Acid के लक्षण और कारण

3/6

स्ट्रॉन्ग केमिकल वाले शैंपू का प्रयोग

अगर आपका शैंपू अधिक झाग देता है तो समझ जाइए कि उसमें सल्फेट्स और पैराबेन्स जैसे तत्व हैं, जो स्कैल्प की नेचुरल ऑयलिंग को खत्म करते हैं। इससे बालों का प्राकृतिक तेल निकल जाता है और वह ड्राई होकर तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे मे हमेशा माइल्ड, सल्फेट-फ्री और आपके हेयर टाइप के अनुसार ही शैंपू चुनें, चाहें तो विशेषज्ञ की राय लें।

4/6

गर्म पानी से सिर धोना

सर्दियों में अक्सर हम गर्म पानी बालों को धोते हैं, जो कि बालों जड़ों को कमजोर करने का काम करता है और स्कैल्प को ड्राई भी करता है। लगातार गर्म पानी से सिर धोने पर डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा बाल धोने के लिए गुनगुना या ठंडे पानी इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बनी रहे। Also Read - International Childhood Cancer Day 2026: भारत में क्यों बढ़ रहा है बचपन में होने वाला कैंसर? पेरेंट्स को क्या करना चाहिए?

5/6

तौलिए से जोर-जोर से पोंछना

अक्सर महिलाएं गीले तौलिए को बालों पर जोर से बांध लेती हैं या गीले बालों को सुखाने के लिए जोर-जोर से पोंछती हैं। बाल बेहद नाजुक होते हैं। ऐसे में तौलिए से तेजी से रगड़ने पर टूट जाते हैं और जड़ों से कमजोर होने लगते हैं। इसलिए बाल धोने के बाद हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सुखाएं या फिर माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें।

6/6

हीटिंग गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग डिवाइस का लगातार इस्तेमाल करने से बालों के प्रोटीन को नुकसान होता है। इससे बाल पतले हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बाल नेचुरली तरीके से ही सूखें और अगर हीट का इस्तेमाल जरूरी हो, तो हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं। यह आदतें आपके बालों का लंबा जीवन दे सकती हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करेगा केसर का पानी, नहीं पड़ेगी घंटों तक टॉयलेट में बैठने की जरूरत