H6 Hindi
मुझे पोनीटेल बनाना पसंद है क्योंकि वे स्मार्ट और अच्छी दिखती हैं। हालांकि, ऐसे में बालों के टूटने का डर भी होता है और इसकी वजह आपके बालों की कमज़ोर जड़ें हो सकती हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स।
Written By: Editorial Team | Published : January 4, 2018, 5:31 PM
मुझे पोनीटेल बनाना पसंद है क्योंकि वे स्मार्ट और अच्छी दिखती हैं। हालांकि, ऐसे में बालों के टूटने का डर भी होता है और इसकी वजह आपके बालों की कमज़ोर जड़ें हो सकती हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स।
हम सभी दीपिका पादुकोण जैसी चोटी बनाना पसंद करते हैं, जिसमें पीछे की तरफ कंघी की जाती है। लेकिन पीछे की तरफ कंघी करने से आपके बाल रुखे दिखने लगते हैं और वे टूटने लगते हैं। ऐसा करने से बचें।
अपने बालों को एक आधे जूड़े या हाफ बन में बांधें, जो आपके बालों पर कम दबाव डालता है और आपको फैशनेबल दिखाता है।
चोटी बनाने से पहले अपने बालों को सही कंघी के साथ और सही तरीके से से कंघी करें। इस तरह आपका रबरबैण्ड में बाल फंसेंगे नहीं और टूटेंगे नहीं।
भले ही हेयर स्प्रे आपकी चोटी या पोनीटेल्स को स्लीक और चिकना दिखाते हैं, लेकिन उन्हें इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे बाल कड़े हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसकी बजाय आप बालों में एक अच्छा सीरम लगाएं।
बालों में बहुत सारी पिन ना लगाएं। पिन की वजह से बाल तंग या टाइट हो जाते हैं और जब आप उन्हें निकालने लगती हैं तो आपके बाल टूटने लगते हैं।