50 साल के बाद शरीर में किन विटामिन्स की कमी होती है?
Vitamins Lacking After 50 Years of Age: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं, शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसकी मुख्य वजह है कि अधिक उम्र में शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने लगती हैं। उम्र बढ़ने पर शरीर पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण नहीं कर पाता है। इसकी वजह से हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। हर वक्त थकान, कमजोरी और सुस्ती बनी रहती है। 50 साल की उम्र के बाद तो शरीर में ऐसे विटामिन्स की कमी भी होने लगती हैं, जो नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। इसलिए 50 साल की उम्र के बाद आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि 50+ के बाद शरीर में कौन-से विटामिन्स की कमी हो जाती हैं?