रमजान में एसिडिटी और ब्लोटिंग से कैसे पाएं छुटकारा?
रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस महीने को पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय इबादत, आत्म संयम और सब्र के साथ मनाता है। यह महीना न सिर्फ दान-पुण्य, नमाज और कुरान का होता है, बल्कि इस पूरे महीने पर रमजान रखने वालों को अपने भूख-प्याज पर भी कंट्रोल रखना होता है। रमजान के दौरान लंबे समय तक भूखे रहने के कारण जब खाना सामने आता है, तो बिना सोचे-समझे लोग काफी ज्यादा खा लेते हैं, जिसकी वजह से पेट में अतिरिक्त एसिड बनने लगता है। ऐसे में सीने में दर्द, अपच जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। अगर आपको भी रमजान के मौके पर बार-बार एसिडिटी की परेशानी रहती है, तो आप कुछ टिप्स के माध्यम से अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं रमजान में बार-बार एसिडिटी और ब्लोटिंग की परेशानी से कैसे पाएं छुटकारा?