नींद पूरी न होने के कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह

Lack Of Sleep Side Effects: नींद न पूरी होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : January 11, 2024 4:31 PM IST

1/6

नींद न पूरी होने के नुकसान - Side Effects Of Lack Of Sleep In Hindi

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रात में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर व्यक्ति को रात में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अच्छी नींद लेने से दिमाग और शरीर रीफ्रेश होता है। साथ ही, इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन आजकल लोग रातभर मोबाइल चलाने के चक्कर में देर से सोते हैं, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। इससे अगले दिन सुस्ती और थकान जैसी दिक्कतें होती हैं। इतना ही नहीं, नींद पूरी न होने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए, जानते हैं नींद पूरी न होने के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

2/6

आंखों में जलन और दर्द - Eye Irritation And Pain

नींद पूरी न होने के कारण आंखों में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको पढ़ने-लिखने या रोजमर्रा के अन्य काम करने में दिक्कत आ सकती है। इतना ही नहीं, लंबे समय से नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां, आंखों में सूजन और लालिमा की समस्या हो सकती है।  Also Read - रात में देर से सोने की आदत से हो सकती हैं ये 6 बीमारियां

3/6

याददाश्त कमजोर होने लगती है - Weak Memory

अगर आप कई दिनों तक अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं, तो इसका असर आपकी याददाश्त पर भी पड़ सकता है। नींद की कमी के कारण धीरे-धीरे याददाश्त कमजोर होने लगती है। नींद पूरी न होने के कारण ब्रेन रिचार्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में, दिमाग चीजों को याद नहीं रख पाता है, जिससे व्यक्ति को भूलने की समस्या होने लगती है।

4/6

मूड खराब रहता है - Bad Mood

नींद पूरी न होने की वजह से बॉडी थका हुआ महसूस करती है। इससे मूड खराब होता है और व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। नींद की कमी के कारण मूड में अचानक से कई बदलाव होने लगते हैं। इससे व्यक्ति के अंदर उदासीनता, तनाव और गुस्सा भी बढ़ जाता है।  Also Read - नींद की कमी से ब्रेन हो सकता है बर्बाद, एक्सपर्ट्स ने बताया हेल्दी ब्रेन के लिए इतने घंटे की नींद है जरूरी

5/6

वजन बढ़ने लगता है - Weight Gain

नींद पूरी न होने कारण आपका वजन बढ़ सकता है। जी हां, जब आप रात में अच्छी या पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, तो इससे क्रेविंग होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में, बार-बार भूख लगने पर आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

6/6

पाचन से जुड़ी समस्याएं - Digestive Problems

नींद पूरी न होने के कारण आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसके कारण आपको कब्ज, अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।  Also Read - क्या आप भी अपनी नींद नहीं करते हैं पूरी? इन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार, Watch Video