बिना किसी संकेत के विकसित होती हैं ये बीमारियां
कई बार जैसे ही हम बीमार पड़ते हैं, तो एमरजेंसी की स्थिति पैदा हो जाती है। हालांकि, इसका मतलब है बिल्कुल नहीं है कि हमारे शरीर में यह बीमारी अचानक से विकसित हो गई। इस बीमारी की शुरुआत कहीं-न-कहीं हमारे शरीर में कई समय पहले से हो चुकी थी, लेकिन शरीर इसका कोई संकेत नहीं दे रहा था। वैसे तो जब भी कोई बीमारी शुरू होती है या कोई तकलीफ होती है, तो शरीर तरह-तरह के लक्षण दिखाने लगता है। लेकिन, कई ऐसी बीमारियां होती हैं जो बिना किसी संकेत के ही शरीर में दस्तक दे देती हैं। तो आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं इन बीमारियों के बारे में-