Advertisement

रोजाना इन गलतियों की वजह से आपकी आंखें हो रही हैं डैमेज, इस तरह रखें सुरक्षित

Eye Care : अगर आप लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल देखते हैं, तो इससे आपकी आंखों पर असर पड़ता है। इसके अलावा कई अन्य कारण हैं, जिसकी वजह से आंखें खराब हो सकती हैं। आइए जानते हैं आपकी उन आदतों के बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : January 2, 2023 4:23 PM IST

आंखों को खराब कर सकती हैं ये आदतें

खूबसूरत दुनिया को देखने के लिए आंखों का सुरक्षित रहना बहुत ही जरूरी है। लेकिन आधुनिक समय में हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतों की वजह से आंखें जल्दी खराब होने लगी हैं। ऐसे में आपको अपने इन आदतों को सुधार करने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में-

आर्टिफिशियल आई ड्रॉप्स

का अधिक इस्तेमाल हम में से अधिकतर लोग आंखों में दर्द, जलन और चुभन की स्थिति होने पर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने लग जाता हें। ऐसे में जरूरत से अधिक आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना आपकी आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के आंखों में आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल न करें।

गर्म पानी से आंखें धोना

सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आंखों के लिए कभी भी गर्म पानी फायदेमंद नहीं होता है। अगर आप बार-बार अपनी आंखों को गर्म पानी से धोते हैं, जो इससे आंखों को परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्म पानी का प्रयोग न करें।

Advertisement

पलकों को न झपकना

आंखों में दर्द या फिर स्ट्रेस जैसा महसूस होने पर पलकों को झपकना बहुत ही जरूरी होता है। पलकों को झपकने से आपकी आंखें सुरक्षित रहती हैं। इससे आंखों को कुछ समय के लिए ब्रेक मिलता है। साथ ही यह ड्राई आई की परेशानी को दूर कर सकता है। हालांकि, कुछ लोग मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने के दौरान पलकों को लंबे समय तक नहीं झपकते हैं, ऐसे में आंखें खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

आई मास्क का प्रयोग करना

कई लोग सोने से पहले आई मास्क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। हालांकि, हॉट कंप्रेस आई मास्क से आपकी आंखों को आराम मिलता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोते समय किसी भी तरह का आई मास्क आपकी आंखों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए सोते समय आई मास्क के इस्तेमाल से बचें।

अनहेल्दी डाइट जंकफूड्स और

फास्टफूड्स के अधिक सेवन से भी आपकी आंखें खराब हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि अधिक मात्रा में मसालेदार, जंकफूड्स, फास्टफूड्स इत्यादि का सेवन न करें। इससे आपकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।