hamburger icon
A
Read in English

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी!

शरीर का कोई हिस्सा अगर नीला पड़ जाए तो समझ लें कि उस हिस्से में ब्लड सप्लाई में रुकावट आ रही है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 28, 2017, 11:37 AM

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon1/10

Body Colour Symptoms In Hindi

अगर शरीर के किसी हिस्से का रंग अचानक बदलने लगे तो उसे अनदेखा करना आपकी बड़ी गलती हो सकती है। आपको बता दें कि शरीर में किसी भी तरह की अंदुरुनी समस्या होने पर शरीर के कुछ ख़ास हिस्सों का रंग बदलने लगता है। ऐसे में आपको बिना देरी किये तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको शरीर में होने वाले कुछ ख़ास रंग परिवर्तनों के बारे में बता रहे हैं।

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon2/10

White Patches

सफ़ेद : अगर आपके स्किन पर कहीं भी सफ़ेद निशान पड़ रहे हैं तो यह चिंता का विषय है। यह दर्शाता है कि आपको टेनिया वर्सीकलर या एक्जिमा की समस्या है। बेहतर होगा कि ऐसा दिखते ही आप तुरंत किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।  Also Read - बारिश में बाल गीले होने से स्कैल्प में होने लगी खुजली, इन 4 घरेलू उपायों से पाएं राहत

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon3/10

Yellow Eyes In Hindi

पीला : अगर अचानक से आपको आंखों का रंग सफ़ेद से पीला पड़ने लगे या आपके नाख़ून पीले नज़र आने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए। यह पीलिया का लक्षण है और इसमें किसी तरह की देरी आपके लिए घातक हो सकती है।

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon4/10

Blue In Hindi

नीला : होठों का अचानक नीला पड़ जाना भी एक बीमारी है। यह लक्षण दर्शाता है कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गयी है और शरीर में ब्लड सप्लाई में रुकावट हो रही है। नीला पड़ना दिल से जुड़ी एक ख़ास बीमारी टेट्रालॉजी ऑफ़ फैलोट का भी लक्षण है।  Also Read - डिप्रेशन दूर करने के लिए सबसे जरूरी क्या है, अपनों से बात करना या दवाएं?

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon5/10

Black In Hindi

काला : अगर शरीर का कोई हिस्सा काला पड़ रहा है तो ये भी चिंता का विषय है। यह दर्शाता है कि उस हिस्से के टिश्यू मर रहे हैं या उस हिस्से में ब्लड सप्लाई रुक गयी है। अगर आपके मल का रंग काला है तो यह दर्शाता है कि आपको पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है।

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon6/10

Brown In Hindi

ब्राउन : सामान्यतया लोगों के पेशाब का रंग हल्का पीला होता है लेकिन अगर अचानक आपके पेशाब का रंग ब्राउन हो जाए तो यह दर्शाता है कि आप यूटीआई, एनीमिया या हेपेटाइटिस से पीड़ित हैं। जल्द से जल्द डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।  Also Read - हार्ट सर्जन ने बताया दिल को सुरक्षित रखने का तरीका, बताया- डिब्बों पर क्या पढ़ना है जरूरी

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon7/10

Green In Hindi

हरा : हरा रंग वैसे तो देखने में सबको अच्छा लगता है लेकिन अगर आपके म्यूकस का रंग हरा हो रहा है तो समझ लें कि आप साइनस, ब्रोंकाइटिस या निमोनिया से पीड़ित हो सकते हैं। वैजाइना से हरे रंग का डिस्चार्ज हो तो ये ट्राईकोमोनिसिस का लक्षण हो सकता है।

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon8/10

Orange In Hindi

नारंगी : प्रेसिडेंट ट्रम्प के चेहरे का नारंगी रंग देखकर आप भी हैरत में पड़ गये होंगे। आपको बता दें कि ऐसा नारंगी रंग टैनिंग बेड में बहुत ज्यादा समय बिताने के कारण होता है। इसके अलावा आपके ब्लड में कैरोटीन की मात्रा बढ़ जाने के कारण भी शरीर का रंग नारंगी होने लगता है।  Also Read - डिप्रेशन के ऐसे 8 संकेत जिन्हें हम आम जिंदगी की समस्याएं समझने लगते हैं

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon9/10

Purple- In Hindi

बैगनी : अगर आपके शरीर पर बैगनी रंग के धब्बे पड़ रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप तुरंत जाकर अपना ब्लड टेस्ट कराएं और प्लेटलेट्स काउंट चेक करें। चोट लग जाने पर भी शरीर में बैगनी रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। बच्चों या बड़ों के साथ घरेलू हिंसा के दौरान भी आपने उनके शरीर पर ऐसे निशान देखे होंगे।

शरीर पर इन 9 रंगों के निशान देखकर पहचानें आपको है कौन-सी बीमारी! photo icon10/10

Red In Hindi

लाल : लाल रंग खतरा दर्शाता है इसलिए शरीर का कहीं भी लाल निशान या धब्बे पड़े तो इसे अनदेखा ना करें। लाल धब्बे पड़ गए हैं या पेशाब का रंग लाल हो रहा है, तो यह दर्शाता है कि शरीर के अंदर कहीं ब्लीडिंग हो रही है। आंखों का लाल होना कंजक्टीवाइटिस जैसी किसी एलर्जी का लक्षण है।  Also Read - WHO के अनुसार 2050 तक तेजी से बढ़ सकते हैं कैंसर के मामले, एक्सपर्ट्स ने जताई महिलाओं के लिए बताया बड़ा खतरा