फरवरी में पैदा हुए बच्चे (February Born Kids)
What is Special About February Born in Hindi: फरवरी का महीना भले ही सबसे छोटा होता है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में पैदा होने वाले बच्चे सबसे खास होते हैं और बड़े-बड़े काम करने की क्षमता रखते हैं। वैसे तो अलग-अलग महीने में जन्म लेने वाले बच्चों की अपनी अलग खूबी होती है लेकिन फरवरी में जन्म लेने वाले बच्चे गॉड गिफ्टेड कहलाते हैं। इसकी वजह यह है महीना नहीं बल्कि उनकी पर्सनालिटी और व्यावहारिक खूबियां से जुड़ी है। बहुत ही कम लोग जानते हैं की फरवरी में जन्मे बच्चे बहुत खास होते हैं और उनकी मौजूदगी ही माहौल को सकारात्मक और ऊर्जावान बना देती है। अगर आपके बच्चे का जन्म भी फरवरी में हुआ है, तो मुझे लगता है कि आपको जरूर जानना चाहिए कि आपका बच्चा कितना स्पेशल है और कौन सी ऐसी बातें हैं जो उसे स्पेशल बनाती हैं।