hamburger icon
A
Read in English

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना

व्रत में जब आप ऑफिस जाते हैं तो आपको अपना एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए सही खानपान की जरूरत होती है। आइए व्रत में ऊर्जा बढ़ाने वाले 7 फूड्स के बारे में जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Vishal Giri | Updated: October 4, 2024, 4:54 PM

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon1/8

नवरात्रि व्रत

नवरात्रि एक विशेष पर्व है, जो मां दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और अपनी दिनचर्या में बदलाव लाते हैं। व्रत के दौरान सही आहार लेना आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यहां हम सात ऐसे फूड्स की चर्चा करेंगे जो आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon2/8

फल का सेवन

फल खाने से प्रचुर मात्रा में सभी जरूरी विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मिलते हैं। इससे हृदय स्वास्थ्य, पाचन, वजन प्रबंधन और स्किन को भी काफी लाभ मिलता है। सेब, केला, संतरा, और पपीता प्राकृतिक ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। इनमें प्राकृतिक शर्करा, फाइबर और विटामिन होते हैं जो आपको ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। खासकर केला, जिसमें पोटैशियम होता है, आपको तात्कालिक ऊर्जा देने में मदद करता है। Also Read - हार्ट के लिए वरदान हैं ये 5 फूड्स, रिसर्च में बताए गए बड़े फायदे

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon3/8

नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, और सूरजमुखी के बीज ऐसे नट्स और सीड्स हैं जिनमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। इन्हें खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जा महसूस करते हैं। आप इन्हें स्नैक के रूप में ले सकते हैं या सलाद में डाल कर भी सेवन कर सकते हैं।

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon4/8

साबुत अनाज का सेवन

रात के खाने में आप कुट्टू का आटा, सिंगाडे का आटा और सामक के चावल खा सकते हैं। ये बहुत होते हैं और इनमें फाइबर काफी होता है जो आपको कब्ज से बचाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। Also Read - Mushroom Benefits: मशरूम की सब्जी खाने का सही तरीका और उसके 4 फायदे

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon5/8

दही का सेवन

दही एक प्राचीन सुपरफूड है जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अक्सर व्रत के दौरान हमें भूख ज्यादा लगती है या कुछ अलग खाने का मन होता है। ऐसे में आप दही से व्रत के मुताबिक कुछ हेल्दी बनाकर खा सकते हैं, और यह आपकी पाचन क्रिया को भी सुधारने में मदद करेगा।

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon6/8

नारियल पानी का सेवन

व्रत के दौरान नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, ऊर्जा मिलती है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है। यह पाचन में मदद करता है और त्वचा को भी स्वस्थ रखता है। नारियल पानी में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को ठंडा भी रखता है। Also Read - क्या रिफाइन्ड ऑयल खाना सच में हानिकारक है? जानें यह कब नुकसानदायक बनता है

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon7/8

चिया सीड्

चिया सीड्स व्रक के दौरान ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होते हैं। ये हाइड्रेशन बनाए रखते हैं और लंबे समय तक तृप्ति का एहसास कराते हैं।

नवरात्रि व्रत में ऑफिस वालों के लिए 7 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स, बना रहेगा स्टेमिना photo icon8/8

साबूदाना का सेवन

व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा होती है, जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करती है। यह पचने में आसान है और पेट को ठंडक देता है। साबूदाना पाचन तंत्र को सुधारता है और इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। Also Read - ये 5 हेल्दी फूड्स बढ़ा सकती हैं आपकी मुश्किलें, फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान