Advertisement

सर्दियों में चमकती रहेगी आपकी स्किन, बस आज से पीना शुरू कर दें ये 5 देसी ड्रिंक्स

Drinks beneficial for skin: सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई होना और फटना काफी आम होता है। हालांकि, कुछ हेल्दी ड्रिंक के सेवन से इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए आपको हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं।

Written By Kishori Mishra
Updated : November 3, 2025 1:21 PM IST

स्किन पर चमक लाएगी ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Drinks for Winter: सर्दियों के मौसम में पानी कम किया जाता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। दरअसल, कम मात्रा में पानी पिए जाने से स्किन ड्राई हो जाती है। इतना ही नहीं, पानी की कमी हो जाने से डिहाईड्रेशन तक हो सकता है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, सिंपल पानी पानी थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह टेस्टलेस होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर की पानी की जरूरत को तो पूरा करेंगी ही, साथ ही हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होंगी। इन्हें पीने से न सिर्फ बॉडी डिटॉक्स रहेगी, बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

नींबू और शहद से बना पानी

हेल्दी रहने के लिए सुबह के समय नींबू और शहद से बना गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स तो करता ही है, साथ ही वेट लॉस करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने व इम्यूनिटी बढ़ाने जैसे कई काम करता है। दरअसल, नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को यंग एंड ग्लोइंग बनाता है, व इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

एलोवेरा का जूस पीने से चमकेगी स्किन

सर्दियों के मौसम में स्किन के ड्राई होने की समस्या बेहद आम होती हैं। हालांकि, लोग अक्सर त्वचा के फटने पर बाहरी इलाज करते हैं और लोशन आदि लगा लेते हैं। लेकिन यह सही इलाज नहीं होता है। यदि आपकी त्वचा फट रही है, तो अपने खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समस्या से बचे रहने के लिए सर्दियों में सुबह के समय एक गिलास एलोवेरा जूस पिएं। इससे स्किन हाइड्रेट, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनेगी। साथ ही बॉडी भी डिटॉक्स रहेगी।

Advertisement

गाजर और चुकंदर का जूस

गाजर और चुकंदर का जूस बेहद हेल्दी रहता है। यह विटामिन सी और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन को तो ग्लो देता ही है। साथ ही खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके अलावा, जिन लोगों को पिगमेंटेशन और एक्ने की समस्या होती है, उनके लिए भी यह जूस काफी काम का होता है।

संतरे का जूस स्किन पर लाएगी चमक

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी और यंग बनाए रखने के लिए जरूरी प्रोटीन कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है। ऐसे में बॉडी में कोलेजन की पूर्ति बनी रहती है, जिससे स्किन चमकती-दमकती रहती है। इस जूस के सेवन से बढ़ती उम्र में भी त्वचा जवां और खिली-खिली नजर आती है।

चिया सीड्स का पानी स्किन को करेगी बेदाग

पिछले कुछ सालों से चिया सीड्स काफी ट्रेंड में हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स इस ड्रिंक का सेवन करते हैं। दरअसल, चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में बेहद कारगर होते हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के मौसम में भी स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो इस ड्रि्ंक का सेवन कर सकते हैं।