hamburger icon
A
Read in English

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन

Black pepper for cholesterol : शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने के लिए काली मिर्च का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके सेवन का तरीका?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 24, 2023, 11:52 AM

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन photo icon1/6

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे खाएं काली मिर्च?

Black pepper for cholesterol : शरीर में जमा गंदे चिपचिपे पदार्थ को बाहर निकालने के लिए काली मिर्च काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जी हां, आप में से कई लोगों को इस बात को जानकर हैरानी होगी कि कोलेस्ट्रॉल को बाहर करने के लिए काली मिर्च का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। दरअसल, काली मिर्च के नियमित रूप से सेवन से इसमें मौजूद पिपेरिन नामक योगिक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा, पिपेरिन भोजन में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायक हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए काली मिर्च का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे करें काली मिर्च का सेवन?

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन photo icon2/6

काली मिर्च और दूध का करें सेवन - Black Pepper And Milk For High Cholesterol

रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में काली मिर्च पाउडर को छिड़कर पीने से भी काफी लाभ हो सकता है। यह अच्छी और गहरी नींद दिलाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को घटाने में असरदार होता है। साथ ही यह शारीरिक क्षमता को भी बेहतर कर सकता है।  Also Read - गर्मियों में लौंग, काली मिर्च या दालचीनी जैसे मसाले खाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन photo icon3/6

कैसे करें शहद और काली मिर्च का सेवन?

शहद और काली मिर्च का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद लें। इसमें 3-4 काली मिर्च को कूटकर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन photo icon4/6

काली मिर्च का काढ़ा - Lower Cholesterol With Black Pepper Kadha

काली मिर्च का काढ़ा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भी हेल्दी हो सकता है। इस काढ़ा को तैयार करने के लिए 1 कप में पानी लें। इसमें काली मिर्च, तुलसी के कुछ पत्तों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें थोड़ा सा नमक या फिर शहद डालकर पिएं।  Also Read - सर्दियों में रात में जरूर पिएं हल्दी और काली मिर्च वाला दूध, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन photo icon5/6

काली मिर्च को खाने में छिड़कर खाएं - Black Pepper Powder Lower Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए काली मिर्च पाउडर का सेवन काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसके लिए काली मिर्च के पाउडर को रोजाना खाने में छिड़कर खाएं। आप इसका प्रयोग सलाद, चाट, सूप जैसी चीजों में छिड़कर कर सकते हैं।

गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बेस्ट है काली मिर्च, इन 5 तरीकों से रोजाना करें सेवन photo icon6/6

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए पिएं काली मिर्च की चाय - Black Pepper Tea For Cholesterol

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से काली मिर्च से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इस चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी में चुटकीभर काली मिर्च पाउडर डालकर इसे उबालें। इसमें थोड़ी सी चाय पत्ती डालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छानकर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर पिएं।  Also Read - सर्दियों में रोज सुबह काली मिर्च का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके 6 फायदे और बनाने का तरीका