डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाली पेट खाएं ये ड्राई फ्रूट्स
Dry Fruits To Control Blood Sugar: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर शरीर में पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए। तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवनन बताती हैं कि कुछ ड्राई फ्रूट्स को सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
