किडनी फेल होने से पहले दिखाई देने वाले संकेत
Early Signs Of Kidney Failure: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि किडनी से जुड़ी बीमारियां इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। किडनी फेल होने से कुछ दिन पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यदि सही समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी फेल होने का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -