बच्चेदानी में ट्यूमर के लक्षण क्या हैं?
Uterine Tumor Symptoms : गर्भाशय में ट्यूमर एक ऐसी स्थिति हैं, जिसमें गर्भ में ट्यूमर यानि गांठ विकसित होने लगता है। ये वृद्धि आमतौर पर कैंसरयुक्त नहीं होती हैं और कैंसरयुक्त नहीं बनती हैं। गर्भाशय में ट्यूमर होना काफी आम है। पांच में से एक महिलाओं को बच्चे पैदा करने के दौरान बच्चेदानी में ट्यूमर हो जाता है। वहीं, लगभग 50 फीसदी महिलाओं को 50 वर्ष की आयु तक बच्चेदानी में ट्यूमर होने की संभावना होती है। हालांकि, 20 वर्ष से कम आयु की महिलाओं में ट्यूमर होना काफी दुर्लभ है। बच्चेदानी में ट्यूमर होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसपर आप ध्यान देकर स्थिति को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में ट्यूमर के लक्षण क्या हैं?
