बच्चेदानी में घाव के शुरुआती लक्षण?
Uterus Wound Symptoms : आधुनिक समय में गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें बच्चेदानी से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। कुछ महिलाओं को बच्चेदानी में घाव की परेशानी होती है, ऐसे ज्यादातर मामलों में सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, इस तरह के लक्षण सर्वाइकल कैंसर के हो सकते हैं। इसलिए बच्चेदानी में होने वाले घाव को लंबे समय तक इग्नोर न करें। इस स्थिति में तुरंत अपनी जांच कराएं, ताकि आपका इलाज समय से शुरू हो सके। आइए जानते हैं बच्चेदानी में घाव होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
