बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर

Swelling in Uterus: बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated: November 26, 2024, 2:57 PM

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर photo icon1/6

बच्चेदानी में सूजन होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

Bacchedani me sujan ke lakshan : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें बच्चेदानी से जुड़ी समस्याएं भी शामिल है। बच्चेदानी में होने वाली समस्याओं में सूजन होना शामिल है। अगर आपके बच्चेदानी में सूजन हो रही है, तो इस स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत होती है, ताकि आपको आगे किसी तरह की परेशानी न हो। बच्चेदानी में सूजन होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर आप गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में सूजन होने के क्या संकेत हैं?

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर photo icon2/6

पेट में सूजन और गैस की परेशानी होना

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को पेट में सूजन और गैस की परेशानी हो सकती है। वहीं, उन्हें पेट में भारीपन जैसा महसूस होता है। इसके साथ ही अपच, ब्लोटिंग जैसी शिकायतें होने लगती हैं। इस तरह के संकेत दिखने पर फौरन डॉक्टर की मदद लें।  Also Read - बच्चेदानी हटाने से बढ़ जाती हैं ये 4 परेशानियां, Uterus removing से पहले जान लें इसके नुकसान

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर photo icon3/6

पेशाब करने में काफी परेशानी होना

बच्चेदानी में सूजन की स्थिति में महिलाओं को पेशाब करने के दौरान यूरिन मार्ग में काफी ज्यादा दर्द और जलन महसूस होती है, जिसकी वजह से पेशाब करने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको बार-बार रुक-रुककर पेशाब आ रहा है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर photo icon4/6

पेट और कमर में दर्द होना

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को पेट में दर्द, कमर दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। आमतौर पर इस तरह का दर्द पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपको ऐसा दर्द बार-बार हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।  Also Read - बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं सामान्य समझकर कर देती हैं इग्नोर

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर photo icon5/6

अनियमित पीरियड्स होना

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। वहीं, पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है। अगर आपको इस तरह की तकलीफ होती है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर photo icon6/6

इनफर्टिलिटी की परेशानी

बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को इनफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, सूजन के कारण अंडाशय और बच्चेदानी का तालमेल सही नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में आपको एक बार डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होती है।  Also Read - Yoga For Healthy Uterus: बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से Yogasana

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source