रात में दिखाई देते हैं विटामिन बी12 की कमी के ये 5 लक्षण, बार-बार खुलती रहती है नींद

Vitamin B12 Deficiency Symptoms At Night: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर रात के समय कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : October 14, 2024 5:06 PM IST

1/6

रात में दिखाई देते हैं विटामिन बी12 की कमी के ये लक्षण

Vitamin B12 Deficiency Signs At Night: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए की तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरी है। विटामिन बी12 भी शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर में कई तरह के कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए के निर्माण, तंत्रिका तंत्र को बढ़ावा देने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शरीर में अगर इसकी कमी हो जाए, तो कमजोरी, हाथ पैरों में झुनझुनी और याददाश्त कमजोर होना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर रात के समय नजर आते हैं। आइए, जानते हैं रात में विटामिन बी12 की कमी से दिखने वाले लक्षणों के बारे में विस्तार से -

2/6

थकान और कमजोरी महसूस होना

रात के समय बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना विटामिन b12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आवश्यक हैं। इसकी कमी होने पर शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है, जिससे कमजोरी और थकावट महसूस होती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।  Also Read - महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी हो सकता है घातक! जानिए कैसे करें इसकी पूर्ति

3/6

हाथ-पैरों में झुनझुनी होना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 की वजह से तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी की शिकायत हो सकती है।

4/6

बार-बार नींद खुलना

अगर रात को सोते समय बार-बार आपकी नींद खुल जाती है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है, जो नींद को नियंत्रित करता है। इसकी कमी के कारण अनिद्रा या बार-बार नींद खुलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं। Also Read - कम उम्र में ही सफेद होने लगे बाल! कहीं शरीर में इस विटामिन की कमी तो नहीं?

5/6

पेट खराब होना

अगर आपको रात के समय पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इस स्थिति में आपको उल्टी, मतली, गैस, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

6/6

सिर में दर्द होना

अगर आपको लगभग रोज रात में सिरदर्द महसूस होता है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। हालांकि, सिरदर्द होने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण पता लगाने के लिए आपको अपने डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए। Also Read - Vitamin b12: शरीर में इस साधारण विटामिन की कमी से भी आ सकता है हार्ट अटैक