यूरिक एसिड बढ़ने पर पेशाब में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

High Uric Acid Symptoms In Urine: शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर पेशाब में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : April 20, 2025 10:08 AM IST

1/6

पेशाब में दिखते हैं हाई यूरिक एसिड के ये लक्षण

Signs Of High Uric Acid In Urine: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरिन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी से फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, हाई यूरिक एसिड की समस्या के कारण किडनी स्टोन, गाउट और अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पेशाब में भी नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पेशाब में नजर आने वाले कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताने वाले हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकते हैं (Symptoms Of High Uric Acid In Urine In Hindi)।

2/6

पेशाब में झाग आना

पेशाब में झाग आना हाई यूरिक एसिड की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब किडनी यूरिक एसिड को पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है, तो पेशाब में झाग बनने लगा है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - क्या गाजर खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जाने खाने का सही तरीका

3/6

पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब के रंग में बदलाव होना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है। अगर आपके पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती है। इसके कारण पेशाब का रंग बदल सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

4/6

बार-बार पेशाब आना

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। मुख्य रूप से, मरीज को रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है। हालांकि, बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। यूरिन इन्फेक्शन, डायबिटीज और किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए। Also Read - 2 रुपये के इस पत्ते से यूरिक एसिड करें कंट्रोल, जोड़ों में जमा क्रिस्टल टूटकर हो जाएगा बाहर

TRENDING NOW

5/6

पेशाब करते समय जलन या दर्द होना

पेशाब करते समय जलन या दर्द होना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है। दरअसल, ऐसा तब होता है, जब यूरिक एसिड बढ़ने के कारण पेशाब एसिडिक हो जाता है। अक्सर लोग इसे यूरिन इंफेक्शन की वजह समझ लेते हैं। लेकिन अगर आपको इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

6/6

पेशाब से गंध आना

हाई यूरिक एसिड की स्थिति में पेशाब से तेज गंध आने लगती है। अगर आपको अपने पेशाब से अजीब से बदबू आती है, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। पेशाब में बदबू आना यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए। Also Read - जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को तोड़कर बाहर निकाल फेंकेगी ये स्वादिष्ट चटनी, दर्द और सूजन से भी मिलेगा आराम