फेफड़ों में सूजन होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण
Swelling in Lungs Symptoms : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण बढ़ते प्रदूषण, खानपान में गड़बड़ी, धूम्रपान इत्यादि होते हैं। इन समस्याओं में फेफड़ों में सूजन भी शामिल है। फेफड़ों में सूजन की स्थिति में मरीजों को सांस लेने में काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं, इसकी वजह से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया इत्यादि बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए फेफड़ों में होने वाली सूजन की पहचान करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अगर आप फेफड़ों की सूजन को इग्नोर करते हैं, तो यह काफी गंभीर रूप धारण कर सकता है। आइए जानते हैं फेफड़ों में सूजन होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?