रात में ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण क्या हैं?
Signs of Blood Sugar Issues at Night : शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति में मरीजों को कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। इन संकेतों में नींद न आने की परेशानी, सिरदर्द, थकान और मुंह का सूखना जैसे लक्षण शामिल हैं। इसके अलावा शरीर में कई अन्य तरह के संकेत दिख सकते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिखते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क लेने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण क्या हैं?
