किडनी फेलियर होने के आखिरी स्टेज के संकेत क्या हैं?
Symptoms of End-Stage Kidney Failure : किडनी खराब होने के लास्ट स्टेज में मरीजों की किडनी फेल होने के कगार पर हुंच जाती है। इस स्थिति को किडनी फेलियर की स्थिति भी कही जाती है, यह तब होती है जब क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण हमारी किडनी धीरे-धीरे पूरी तरह से कार्य करना बंद कर देती है। लास्ट स्टेज की किडनी डिजीज का मतलब यह है कि अब आपकी किडनी उस तरह से कार्य नहीं कर रही है, जैसे आपके शरीर को जरूरत है। किडनी की बीमारी के लास्ट स्टेज में हमारी शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति की गंभीरता को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी फेलियर के लास्ट स्टेज (Signs of End Stage Renal Disease) में क्या संकेत दिखते हैं?