बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Uterus Swelling Symptoms: बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: April 21, 2025, 12:13 PM

WrittenBy

Medically Verified By:

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज photo icon1/6

बच्चेदानी में सूजन के लक्षण

Symptoms Of Swelling In The Uterus: बच्चेदानी यानि गर्भाशय महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक अहम अंग है। इसे यूट्रस के नाम से भी जाना जाता है। इसका काम गर्भावस्था के दौरान भ्रूण का विकास और पालन-पोषण करना होता है। ऐसे में, किसी भी महिला के गर्भवती होने के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हालांकि, आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें बच्चेदानी में सूजन की समस्या भी शामिल है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय के भीतरी भाग में किसी संक्रमण के कारण सूजन आ जाती है। इसके कारण गर्भाशय सामान्य से बड़ा या फूला हुआ नजर आता है। अगर समय पर इस सूजन का इलाज न किया जाए, तो यह कैंसर का रूप ले सकता है। बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इलाज संभव हो सकता हैं आइए, नई दिल्ली स्थित पीएसआरआई के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल मनचंदा से जानते हैं बच्चेदानी में सूजन के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से -

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज photo icon2/6

पेट के निचले हिस्से में दर्द

बच्चेदानी में सूजन होने पर के निचले हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। यह दर्द हल्का से लेकर तीव्र हो सकता है, जो अक्सर लगातार बना रहता है। यह दर्द पीरियड्स के दौरान और अधिक बढ़ सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - बच्चेदानी में सूजन होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं करती हैं इग्नोर

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज photo icon3/6

बार-बार पेशाब आना

बच्चेदानी में सूजन होने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान जलन और दर्द जैसी समस्याओं का अनुभव भी हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज photo icon4/6

मासिक धर्म में अनियमितता

बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को मासिक धर्म में अनियमितता की परेशानी हो सकती है। अगर आपको समय पर पीरियड्स नहीं आते या पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और अत्यधिक दर्द होता है, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए। Also Read - इन लक्षणों से समझ जाएं बच्चेदानी में हो रही है सूजन

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज photo icon5/6

असामान्य वेजाइनल डिस्चार्ज

अगर आपकी योनि से असामान्य या बदबूदार डिस्चार्ज हो रहा है, जिसका रंग हल्का पीला या भूरा है, तो यह बच्चेदानी के सूजन का संकेत हो सकता है। इस तरह के संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज photo icon6/6

बुखार और थकावट होना

बच्चेदानी में सूजन होने पर कुछ महिलाओं को बुखार और ठंड लगने की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में हर समय अत्यधिक थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। Also Read - बालों की डेंसिटी कम होने का क्या कारण होता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source