रात में ब्लड शुगर हाई होने पर दिखने वाले लक्षण
High Blood Sugar Signs at Night : ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर न सिर्फ दिन के समय परेशानी महूस होती है, बल्कि रात में अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक होने के कारण भी कई तरह की परेशानी अनुभव हो सकती है। ब्लड शुगर हाई होने की स्थिति को हाइपरग्लाइसेमिया कहा जाता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अ्क्सर इस तरह की परेशानी होती है। डायबिटज से पीड़ित लोगों में दिन के समय ब्लड शुगर का स्तर 180 mg/dl से होना चाहिए। वहीं, रात का ब्लड शुगर 120 या 140 mg/dl से कम होना चाहिए। रात के समय अगर ब्लड शुगर काफी हाई हो जाता है, तो शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। आइए जानते हैं रात के समय ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
