हार्ट अटैक आने से पहले हाथ देता है संकेत
Heart Attack Before Symptoms : ज्यादातर हार्ट अटैक में छाती के बीच में बेचैनी होती है, जो कुछ मिनटों से ज्यादा समय तक रहती है या जो तुरंत बंद हो जाती है। इसके अलावा असहज दबाव, निचोड़, भारीपन या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में हार्ट अटैक के संकेत दिख सकते हैं। जी हां, पैरों, आंखों से लेकर हाथों पर भी हार्ट अटैक के संकेत दिखते हैं, जिसे लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए। मुख्य रूप से हाथों में किसी भी तरह की परेशानी को हम इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाथों के आसपास दिखने वाले लक्षण हार्ट अटैक के हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको हाथों के आसपास हार्ट अटैक के लक्षण क्या होते हैं, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं हाथों के आसपास हार्ट अटैक के क्या हैं लक्षण?
