आंखों के आसपास नजर आते हैं किडनी में खराबी के लक्षण
Kidney Me kharabi : आंखों से न सिर्फ आपकी फीलिंग्स बयां होती हैं, बल्कि आपके शरीर के अंदर हो रहे बदलाव भी आप आंखों से पता कर सकते हैं। जी हां, कई घातक से घातक बीमारियों के बारे में आंखों से पता चल सकता है। किडनी की बात करें, तो किडनी में होने वाली समस्याओं के बारे में भी आप आंखों से जान सकते हैं। यह किडनी डैमेज से लेकर किडनी में होने वाली खराबियों के बारे में भी बयां करते हैं। इस लेख में हम आपको किडनी में खराबी होने की वजह से आंखों में होने वाले बदलाव के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-