बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

Uterus Damage Symptoms: बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: December 3, 2024, 12:38 PM

बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon1/6

बच्चेदानी खराब होने के लक्षण

Symptoms Of Uterus Damage: बच्चेदानी यानी गर्भाशय महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक अहम हिस्सा है। अंडे और स्पर्म के फर्टिलाइज होने के बाद भ्रूण बच्चेदानी में ही विकसित होता है। यह अंग जन्म से पहले भ्रूण के विकास और पालन-पोषण के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में, किसी भी महिला के गर्भधारण करने के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हालांकि, आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण महिलाओं को बच्चेदानी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार हार्मोनल परिवर्तन, थायराइड रोग, इन्फेक्शन, फाइब्रॉइड और कैंसर जैसी बीमारियों के कारण बच्चेदानी खराब भी हो सकती है। इसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में, बच्चेदानी में होने वाली किसी भी परेशानी को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए। बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। तो आइए, जानते हैं बच्चेदानी खराब होने पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में विस्तार से –

बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon2/6

पेट के निचले हिस्से में दर्द

बच्चेदानी खराब होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। यह दर्द हल्का से लेकर तीव्र हो सकता है और अक्सर लगातार बना रहता है। दरअसल, जब बच्चेदानी की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, तो पेट में दर्द होने लगता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon3/6

कमर या पैरों में दर्द

बच्चेदानी में खराबी होने पर कमर और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस स्थिति में यूट्रस की कोशिकाओं पर प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पैरों या कमर में दर्द और जकड़न की समस्या हो सकती है। इस तरह के लक्षणों को ज्यादातर महिलाएं सामान्य परेशानी समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय से इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।

बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon4/6

पेशाब का लीक होना

बच्चेदानी खराब होने की स्थिति में पेशाब लीकेज की समस्या हो सकती है। दरअसल, बच्चेदानी में खराबी के कारण ब्लैडर पर अधिक दबाव पड़ने लगता है, जिससे पेल्विक मसल्स कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण पेशाब लीक होने लगता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon5/6

असामान्य मासिक धर्म

मासिक धर्म का असामान्य होना भी बच्चेदानी में खराबी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को हफ्ते भर से ज्यादा पीरियड्स रहने की समस्या हो सकती है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास photo icon6/6

अत्यधिक थकान और कमजोरी

अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी बच्चेदानी खराब होने का संकेत हो सकता है। अगर सही डाइट और पर्याप्त आराम के बाद भी आप खुद को हमेशा थका हुआ महसूस करती हैं, तो आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। Also Read - लू से बचा सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, रोज फॉलो करने से चक्कर आने और सिरदर्द से मिलेगा आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source