hamburger icon
A
Read in English

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज

Uterus Cyst Symptoms : बच्चेदानी में सिस्ट होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इनके कुछ संकेतों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: June 12, 2024, 10:19 AM

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज photo icon1/6

बच्चेदानी में सिस्ट के संकेत क्या हैं?

Uterus Cyst Symptoms : बच्चेदानी में सिस्ट की परेशानी होना आज के समय में काफी कॉमन हो चुका है। सिस्ट डिम्बग्रंथि पर एक थैली होती है, जो आमतौर पर अंडाशय में या इसकी सतह पर तरल पदार्थ से भरी होती है। महिलाओं में दो अंडाशय होते हैं। यह अंडाशय गर्भाशय के दोनों ओर होता है। प्रत्येक अंडाशय बादाम के आकार का होता है। अंडाशय में अंडे विकसित होते हैं और परिपक्व होते हैं। अंडे बच्चे पैदा करने के वर्षों के दौरान मासिक चक्र में निकलते हैं। बच्चेदानी में सिस्ट की परेशानी होने पर अंडाशय की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानी हो सकती है। कई बार महिलाओं को मां बनने में भी दिक्कत हो सकती है। कई महिलाएं बच्चेदानी में सिस्ट होने पर इसके लक्षणों को इग्नोर करती हैं। अगर आपको इसके लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत एक्सपर्ट की मदद लें। आइए जानते हैं बच्चेदानी में सिस्ट होने पर महिलाओं के शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज photo icon2/6

पेट में अचानक दर्द होना

बच्चेदानी में सिस्ट होने पर पेट में अचानक से दर्द होना लगता है। महिलाएं पेट दर्द को अक्सर इग्नोर करती हैं, जो आगे चलकर काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार बिना कारण दर्द जैसा महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से जांच कराएं। ताकि आपकी स्थिति का इलाज हो सके।  Also Read - बच्चेदानी में गांठ होने महिलाओं को शुरुआत में दिखते हैं ये 3 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं इग्नोर

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज photo icon3/6

पेट फूलना

बिना खाए पेट काफी भरा-भरा या फूले रहना भी बच्चेदानी में सिस्ट की ओर इशारा करता है। अगर आपके पेट में दबाव या फिर भारीपन जैसा महसूस हो रहा है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। इस तरह के संकेत गंभीर हो सकते हैं।

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज photo icon4/6

तेजी से सांस लेना

सोते समय या फिर हल्के काम करने के बाद भी आप तेजी से सांस लेने लग जाते हैं, तो यह आपको बच्चेदानी में सिस्ट की ओर इशारा कर सकते हैं। इसे थकान या फिर कमजोरी के लक्षण समझने की गलती करने से बचें।  Also Read - बच्चेदानी खराब होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी महिलाएं साधारण समझकर कर देती हैं इग्नोर

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज photo icon5/6

बार-बार हल्का बुखार होना

बच्चेदानी में सिस्ट होने पर महिलाओं को बार-बार बुखार जैसा महसूस होता है। कई बार बुखार हल्के या फिर तेज हो सकते हैं। ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें। कई बार बार-बार बुखार आना भी गंभीर हो सकता है। इस तरह के संकेत बच्चेदानी में सिस्ट के हो सकते हैं।

बच्चेदानी में गांठ होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं करती हैं नजरअंदाज photo icon6/6

उल्टी होना

कई बार महिलाओं को बार-बार उल्टी होने लगती हैं, जिसे वे साधारण समझकर इग्नोर करती हैं। इस तरह के संकेत बच्चेदानी में सिस्ट की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि स्थिति में समय पर सुधार किया जा सके।  Also Read - बच्चेदानी में सिस्ट (गांठ) होने पर नजर आते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, भूलकर भी न करें नजरंदाज