Toxic Relationship की शुरुआत हो सकते हैं रिश्ते में दिख रहे ये 5 संकेत, समय रहते बनाएं दूरी

यदि आपको अपने रिलेशनशिप के अंदर कुछ इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं जो आपको नापसंद हैं और आप उन्हें चाहते भी नहीं हैं। तो ये टॉक्सिक रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 संकेत जो टॉक्सिक रिलेशन को दर्शाते हैं।

Written by Gulshan Kumar | Updated : March 19, 2024 12:17 PM IST

1/6

टॉक्सिक रिलेशन के संकेत (Sign Of Toxic Relationship)

किसी भी रिश्ते की नींव होता है प्यार और सम्मान। वहीं किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए जरूरी है कि आप दोनों का एक दूसरे में विश्वास भी भरपूर होना चाहिए। हालांकि साथ रह रहे दो लोगों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर मतभेद होते रहते हैं। लेकिन आपसी मतभेद हो यह तो ठीक है लेकिन मतभेद मनभेद में नहीं बदलने चाहिए। कुछ रिश्तों में देखने को मिलता है कि वह छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़ते ही रहते हैं, रोजाना की ये कहा सुनी आपके किसी भी करीबी रिश्ते को बर्बाद कर देती है। आज हम आपको 5 ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो आपको यह बताते हैं कि अब आपका रिश्ता टॉक्सिक होता जा रहा है। इसलिए समय रहते आपको इस रिश्ते से अब अलग हो जाना चाहिए।

2/6

हर बात पर लड़ाई

आपने कहावत सुनी होगी कि 'घर में बर्तन होते हैं तो खटकते भी हैं' यह सही भी है। एक साथ रह रहे लोगों की किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती हैं। लेकिन यदि आपके और आपके पार्टनर के बीच हर छोटी बात पर लड़ाई होने लगी है तो सावधान हो जाएं। यह रिश्ते के खराब होने के संकेत हैं। वहीं यदि आपकी लड़ाइयां लंबी चलती हैं और महीनों तक आप एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकलने की जरूरत है। Also Read - क्या किसी पर अपना Haq जमाना प्यार की निशानी है?

3/6

शक करना

बहुत से लोगों के स्वभाव में शक करना छिपा होता है। जिसके चलते वह लोग अपने साथी पर बिना किसी कारण भी शक करते हैं। यदि आपका पार्टनर भी आपके ऊपर किसी न किसी बात को लेकर शक करता है, जो निश्चित ही आप एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं। यह रिलेशनशिप आपकी खुशी और आजादी दोनों की छीन सकती है। इसलिए इस संकेत को पहचानें और इससे बाहर निकलने का प्रयास करें।

4/6

बातचीत की लगातार कमी

यदि आप दोनों के बीच बातचीत की लगातार कमी होती जा रही है तो यह टॉक्सिक होते रिश्ते की निशानी है। वहीं यदि आप आपस की बातचीत के समय किसी बात को बीच में ही छोड़ देते हैं। तो यह भी रिश्ते में आई कड़वाहट का संकेत होता है। Also Read - नए रिश्ते को भी दीमक की तरह खा जाती हैं ये 5 गलतियां, इग्नोर किया तो तलाक तक की नौबत

5/6

मुश्किल समय में साथ छोड़ना

प्यार और खुशी में हम आपने साथी के साथ रहते ही हैं। लेकिन एक सच्चे साथी पहचान कठिन और विपरीत समय में होती है। कठिन हालात में आप देख सकते हैं कि आपका साथी आपका साथ किस हद तक दे रहा है। यदि आपका साथी मुश्किल समय आते ही तरह तरह के बहाने करने लगता है, तो यह टॉक्सिक रिलेशन का बड़ा संकेत है।

6/6

अपशब्दों का प्रयोग करना

रिलेशनशिप में दो लोगों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। लेकिन इस कहासुनी के बीच आपकी पार्टनर आपको गाली दे देता है तो इसे बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है। शब्दों का चयन हमारी कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ठीक होना चाहिए। इसलिए यदि आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप का बड़ा संकेत है। Also Read - आपकी इन 5 गलतियों के कारण आपको इग्नोर करने लगता है आपका पार्टनर, फिर से रिस्पेक्ट चाहिए तो ये ध्यान रखें