विटामिन बी12 की कमी होने पर रात में दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, रातों की नींद होती है खराब

Vitamin B12 Deficiency Symptoms Appears At Night : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। रात के समय यह संकेत काफी परेशान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : July 2, 2024 3:58 PM IST

1/6

विटामिन बी12 की कमी होने पर रात के समय दिखते हैं ये संकेत

Vitamin B12 Deficiency Symptoms Appears At Night : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लगभग सभी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। अगर किसी भी एक विटामिन्स या मिनरल्स की कमी हो जाए, तो तरह-तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन विटामिन्स में विटामिन बी12 काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पानी में घुलनशील होता है। इसे हमारा शरीर में नहीं बनता है, इसे सिर्फ विटामिन बी12 से भरपूर भोजन के सेवन से ही प्राप्त किया जा सकता है। शरीर में विटामिन बी12 के कई प्रमुख्य कार्य हैं, जिसमें रेड ब्लड सेल्स बनना, तंत्रिका कार्यों को बढ़ावा देना, सेल मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देना और डीएनए का निर्माण करता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर रात के समय कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं रात के समय विटामिन बी12 की कमी से दिखने वाले संकेत कौन से हैं?

2/6

मांसपेशियों में ऐंठन और कमज़ोरी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी जैसे लक्षण भी शामिल है। दरअसल, इसकी वजह से तंत्रिका तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से हमारी मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी हो सकती है।  Also Read - महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी हो सकता है घातक! जानिए कैसे करें इसकी पूर्ति

3/6

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने की वजह से रात के समय गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की परेशानी काफी ज्यादा महसूस होती है। इस स्थिति में आपको मतली, दस्त, गैस, सूजन, कब्ज और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल के लक्षण नजर आ सकते हैं।

4/6

स्किन का रंग पीना नजर आना

विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है और प्रीमैच्योर रेड ब्लड सेल्स के कारण हमारी स्किन पीली नजर आने लगती है। इस तरह के संकेत दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।  Also Read - कम उम्र में ही सफेद होने लगे बाल! कहीं शरीर में इस विटामिन की कमी तो नहीं?

5/6

सिरदर्द काफी ज्यादा होना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से माइग्रेन हो सकता है, जिससे गंभीर सिरदर्द हो सकता है। इस वजह से रातों की नींद खराब हो सकती है। अगर आपको रात के समय ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।

6/6

काफी ज्यादा थकान होना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है और थकान होती है। रात के समय यह थकान काफी ज्यादा बढ़ जाती है।  Also Read - Vitamin b12: शरीर में इस साधारण विटामिन की कमी से भी आ सकता है हार्ट अटैक