पेशाब में लिवर डैमेज के लक्षण
Symptoms Of Liver Damage In Urine: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसके कारण लिवर के स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन दिनों लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियों तेजी से बढ़ रही हैं। अक्सर लोग अपने बिजी शेड्यूल और कामकाज के बीच लिवर से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। लिवर डैमेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। पीलिया, पैरों और टखनों में सूजन, कमजोरी, थकान और वजन तेजी से कम होना लिवर खराब होने का संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, लिवर डैमेज होने पर पेशाब में भी कुछ लक्षण नजर जा सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको पेशाब में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -