हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती लक्षण
Early Signs of Coronary Artery Blockages : क्या आपको हार्ट संबंधी किसी तरह की परेशानी हो रही है? क्या आपको अक्सर छाती में दर्द की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में आपको एक बार अपने हार्ट एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है। दरअसल, कई बार छाती से जुड़ी परेशानी को हम इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में यह परेशानी काफी गंभीर हो सकती है। इसलिए एक बार डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। हार्ट ब्लॉकेज होने की स्थिति में कुछ दिनों पहले शरीर में लक्षण दिखने लगते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप इलाज शुरू करा सकते हैं। अगर आपको हार्ट ब्लॉकेज होने की संभावना है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। आइए जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज होने पर दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?