ब्लड कैंसर में त्वचा पर दिखने वाले लक्षण
Symptoms Of Blood Cancer On Skin: ब्लड कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जो हमारे रक्त और अस्थि मज्जा (बोन मैरो) को प्रभावित करती है। ब्लड कैंसर को हेमेटोलॉजिक कैंसर और ल्यूकेमिया भी कहा जाता है। ब्लड कैंसर होने पर व्यक्ति के शरीर में रक्त कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। इससे सामान्य रक्त कोशिकाओं के काम करने में बाधा उत्पन्न होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है और धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकता है। ब्लड कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। ब्लड कैंसर के कुछ लक्षण आपकी त्वचा पर भी दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस बीमारी का इलाज संभव हो सकता है। तो आइए, जानते हैं स्किन से जुड़े ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में (Early Signs Of Blood Cancer In Hindi) विस्तार से -