पैरों में सूजन और दर्द क्यों होता है?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाथ-पैरों में दर्द और सूजन होना काफी सामान्य है, लेकिन कुछ लोगों को यह परेशानी अक्सर बनी रहती है। इसके पीछे कई सामान्य और गंभीर कारण हो सकते हैं, जिसका समय पर इलाज कराना बहुत ही जरूरी होता है। मुख्य रूप से अगर आपके पैरों में दर्द की परेशानी बनी रहती है, तो एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आपका समय पर इलाज हो सके। आइए जानते हैं किन कारणों से पैरों में दर्द और सूजन की शिकायत होती है?