अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे
Arjun ki Chaal ka Kadha Benefits : अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल जैसे कई औषधीय गुणों का भंडार है। इसके सेवन से हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही यह कमजोर मांसपेशियों को मजबूत करने और मांसपेशियों की टोनिंग के लिए बेहतर हो सकता है। अर्जुन की छाल में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?