hamburger icon
A
Read in English

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान

Green Peas Side Effects: कुछ लोगों के लिए हरी मटर का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं किन लोगों को मटर नहीं खानी चाहिए?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 24, 2025, 10:37 AM

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान photo icon1/6

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए हरी मटर?

Side Effects Of Green Peas: सर्दियों शुरू होते ही हरी मटर बाजारों में खूब बिकने लगती है। मटर के पराठे, मटर की चाट, मटर की सब्जी और मटर की कचौड़ी लोग खूब चाव से खाते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ मटर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें इसके सेवन से लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को मटर का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए मटर का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा मटर खाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं (Matar Khane Ke Nuksan)। आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को मटर का सेवन नहीं करना चाहिए (Who Should Not Eat Green Peas In Hindi)?

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान photo icon2/6

गैस और ब्लोटिंग की समस्या

अगर आप अक्सर गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको मटर का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसकी वजह से आसानी से पचती नहीं है। ऐसे में, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, जरूरत से ज्यादा मटर खाने से पेट में सूजन, ब्लोटिंग और डायरिया जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। Also Read - इन 4 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं हरी मटर, जानिए किन लोगों को करना चाहिए हरी मटर से परहेज

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान photo icon3/6

किडनी से जुड़ी समस्याएं

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो मटर का सेवन भूलकर भी न करें। दरअसल, इसमें प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में होता है, जिससे किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। ऐसे में, इसका अधिक सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान photo icon4/6

मोटापे से परेशान लोग

मोटापे से ग्रस्त लोगों को मटर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। Also Read - मानसून में फंगल इंफेक्शन के लिए घरेलू नुस्खे आजमाना सही है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान photo icon5/6

यूरिक एसिड की समस्या में न खाएं मटर

जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें मटर का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया की समस्या हो सकती है।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए हरी मटर, सेहत को हो सकता है भयंकर नुकसान photo icon6/6

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को मटर का सेवन करने एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे उन्हें त्वचा पर खुजली, रैशेज और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको मटर से एलर्जी है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें। Also Read - बारिश में UTI का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जानें कैसे बनाए रखें हाइजीन