hamburger icon
A
Read in English

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

Fenugreek Seeds Side Effects: कुछ लोगों के लिए मेथी दाना का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं किन लोगों को मेथी दाना नहीं खाना चाहिए?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 9, 2025, 8:41 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Abarna Mathivanan

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान photo icon1/6

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए मेथी दाना?

Side Effects Of Fenugreek Seeds: मेथी दाना एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय घर में मौजूद होता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। मेथी दाना में फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा, कब्ज और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को मेथी दाना का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए मेथी दाना का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा मेथी का सेवन करने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं (Methi Khane Ke Nuksan)। आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को मेथी दाना का सेवन नहीं करना चाहिए (Who Should Not Eat Fenugreek In Hindi) -

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान photo icon2/6

डायबिटीज के मरीज

मेथी दाना का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लो रहता है, तो मेथी दाना का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर का स्तर तेजी से कम हो सकता है। इसके कारण चक्कर, कमजोरी या बेहोशी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अगर आप एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो इसका ज्यादा सेवन न करें। Also Read - गर्मी में Food Poisoning के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? जानिए मुख्य कारण और बचाव के उपाय

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान photo icon3/6

प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को मेथी दाना का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इससे गर्भपात का खतरा रहता है। इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के भी मेथी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इससे शिशु को गैस और दस्त की समस्या हो सकती है।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान photo icon4/6

हाई बीपी के मरीज

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें मेथी दाना का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर काफी नीचे आ सकता है। इसके अलावा, जो लोग बीपी को कंट्रोल करने वाली दावों का सेवन कर रहे हैं, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। Also Read - 40 की उम्र में हर महिला को पता होनी चाहिए मेनोपॉज से जुड़ी ये बातें

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान photo icon5/6

पाचन से जुड़ी समस्याएं

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें मेथी दाना का ज्यादा सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको पेट में दर्द, कब्ज, अपच, दस्त और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, कमजोर पाचन वाले लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मेथी दाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान photo icon6/6

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को मेथी दाना का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे उन्हें त्वचा पर खुजली, जलन, रैशेज और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को मेथी दाना से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। Also Read - किडनी स्टोन में केला खाना चाहिए या नहीं?  जानें रिसर्च और डॉक्टरों की राय