हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए?
Who Should Avoid Turmeric Milk : सर्दी खांसी की परेशानी हो या फिर कमजोर इम्यूनिटी, हर छोटी-मोटी परेशानियों में अक्सर हमारी दादी-नानी हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसे कई लोग गोल्डन मिल्क के नाम से भी जानते हैं। हल्दी वाले दूध में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाले दूध से कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जी हां, हल्दी वाला दूध आपके शरीर में कई तरह की परेशानियों को उत्पन्न कर सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?
