लिवर डैमेज की वजह बनती हैं लाइफस्टाइल की ये 5 गलतियां, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना

Liver Damage Habits: आज हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां बताने जा रहे हैं, जो किडनी डैमेज का कारण बन सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : November 4, 2024 7:31 AM IST

1/6

लिवर को डैमेज कर सकती हैं ये गलतियां

Liver Damage Causes: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए लिवर जिम्मेदार होता है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और एनर्जी को स्टोर करने में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि आजकल लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा, हमारी जीवनशैली की कुछ खराब आदतें भी लिवर को खराब करने का काम करती हैं। आज हम आपको लाइफस्टाइल की ऐसी 5 गलतियां बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का कारण बन सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

2/6

नींद पूरी न करना

नींद की कमी की वजह से भी लिवर से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि खराब नींद लिवर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बन सकती है, जिससे लिवर डैमेज हो सकता है। इसके अलावा, पर्याप्त नींद न लेने की वजह से मोटापा, शुगर, हृदय रोग जैसी बीमारियां का जोखिम बढ़ता है। इसलिए डॉक्टर्स 8 से 9 घंटे सोने की सलाह देते हैं। Also Read - लिवर खराब कब और कैसे होता है? जानें Liver Damage से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां

3/6

शराब का सेवन

अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की वजह से लिवर हेल्थ को भारी नुकसान पहुंचता है। इसके कारण अल्कोहलिक फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यहां तक कि लिवर फेलियर का भी खतरा हो सकता है। ऐसे में, अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर हेल्दी रहें, तो आपको शराब से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

4/6

पानी कम पीना

शरीर में पानी की मात्रा कम होने की वजह से लिवर की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से लिवर सही ढंग से शरीर को डिटॉक्स नहीं कर पाता है, जिससे लिवर डैमेज का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। Also Read - लिवर में खराबी के शुरुआती संकेत क्या हैं? इन 5 लक्षणों को 90 फीसदी लोग कर देते हैं नजरअंदाज

5/6

प्रोसेस्ड फूड और हाई शुगर डाइट

प्रोसेस्ड फूड और शुगर का अत्यधिक सेवन भी लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करने से लिवर में काफी मात्रा में फैट जमा होने लगता है, जिसकी वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसके कारण धीरे-धीरे लिवर डैमेज होने लगता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल आदि को शामिल करें।

6/6

पेनक‍िलर्स का ज्यादा सेवन

हम में से अधिकतर लोग थोड़ा-सा दर्द होने पर भी पेन किलर दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दर्द निवारक दवाएं आपके लिवर के लिए काफी हानिकारक होती हैं। पेन किलर दवाओं के ज्यादा सेवन की वजह से भी लिवर डैमेज हो सकता है। इसलिए कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना किसी दवा का सेवन न करें। Also Read - कितनी शराब पीने से लिवर खराब होता है? जानें थोड़ी-सी मात्रा भी लिवर को कैसे पहुंचाती है नुकसान