फैटी लिवर का कारण बन सकती हैं रोजमर्रा की ये आदतें
Fatty Liver Causes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है। यह बीमारी लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा होने के कारण होती है। फैटी लिवर के कारण लिवर में सूजन, पेट में दर्द, भूख न लगना, थकान और वजन कम होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो लिवर सिरोसिस, लिवर डैमेज और लिवर कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। जी हां, हमारी रोजमर्रा की कुछ खराब आदतें भी फैटी लिवर का कारण बन सकती हैं। अगर समय रहते इन आदतों में सुधार न किया जाए, तो समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है। आइए, डॉ जी एस लांबा, डायरेक्टर, मेडिकल और इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से जानते हैं कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में, जो फैटी लिवर का कारण बन सकती हैं।