Joint Pain Home Remedies: जोड़ों के दर्द की छुट्टी कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

Home remedies for joint pain : बढ़ती आयु के साथ जोड़ों में दर्द होना एक सामान्य बात है लेकिन कई बार ये कम आयु में भी शुरु हो जाता है। यदि आप किसी तरह के जोड़ों के दर्द (जॉइंट पेन) से जूझ रहे हैं तो ये 5 घरेलू नुस्खे आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

Written by intern23.seo | Updated : September 29, 2023 4:31 PM IST

1/6

जोड़ों के दर्द से राहत

50 साल की आयु के बाद जोड़ों का दर्द होना एक आम बात होता जा रहा है। जिसमें जोड़ों में होने वाला दर्द एक सबसे कॉमन है। ये दर्द कभी-कभी इतना भयानक हो जाता है कि पैर को हिलाने में भी समस्या होने लगती है। इस असहनीय दर्द का इलाज घरेलू उपचारों द्वारा किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/6

हल्दी

खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी हमारे जॉइंट पेन के लिए रामबाण होती है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन यौगिक एंटी इन्फ्लेमेटरी होता है जो हमारे जोड़ों में आई सूजन को कम करता है। हल्दी का प्रयोग पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से किया जा रहा है। हल्दी के सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत में राहत मिलती है साथ ही सूजन भी कम होती है। Also Read - जोड़ों का दर्द कम करने वाले 'सुपरफूड्स'

3/6

लहसुन

सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला लहसुन हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन को वातनाशक माना गया है। इसलिए शरीर में होने वाले वात रोगों से निजात पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। लहसुन के प्राकृतिक गुण जोड़ों में आई सूजन को भी तेजी से कम करते हैं।

4/6

अदरक

अदरक वाली चाय पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है। अदरक के अंदर सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाते हैं। कई शोध मे ये साबित हुआ है कि अदरक अर्थराइटिस जैसी समस्या से राहत दिलाने में कारगर औषधि है। Also Read - World Arthritis Day 2021: अर्थराइटिस (गठिया ) के मरीज रोजाना ये 6 काम कर कम कर सकते हैं अपना दर्द, जानें आसान तरीके

5/6

यूकेलिप्टस

यूकेलिप्टस यानी नीलगिरी के पत्तों में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हमारे जोड़ों में आने वाली सूजन को कम करने का काम करते हैं। एक अध्ययन में ये साबित हुआ है कि यूकेलिप्टस की पत्तियों का अर्क जॉइंट्स पेन से राहत देने में काफी मदद करता है। ये दर्द के साथ सूजन को भी तेजी से कम करता है।

6/6

एलोवेरा

आपने त्वचा पर चमक लाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा आपके जोड़ों के दर्द में भी काफी राहत पहुंचा सकता है। इसका इस्तेमाल आप जेल पाउडर या गोलियों के रूप में कर सकते हैं। Also Read - Health Benefits Of Multani Mitti: जोड़ों के दर्द और पेट की जलन से मिलेगी राहत, मुल्तानी मिट्टी का इस तरह करें इस्तेमाल