गर्मियों में लू से बचाएंगी ये ड्रिंक्स
गर्मी का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में लू लगने का सबसे अधिक डर रहता है। लू (Heatstroke) लगने की वजह से उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में, गर्मियों में हमें अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों में लू से बचने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, घर पर बनी कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से भी लू से बचाव हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप गर्मियों में लू की चपेट में आने से बच सकते हैं (Summer Drinks To Prevent Heatstroke In Hindi)।
