hamburger icon
A
Read in English

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना

Brain Damaging Habits: रोजमर्रा की ऐसी बहुत सी आदतें हैं, जो हमारे दिमाग को कमजोर बना सकती हैं और कई मानसिक रोगों का कारण बनती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: June 9, 2025, 11:29 AM

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना photo icon1/6

दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 आदतें

Habits That Damage The Brain: दिमाग हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पूरे शरीर की फंक्शनिंग को कंट्रोल करता है। ऐसे में, अगर दिमाग स्वस्थ न हो, तो शरीर के बाकी अंग भी ठीक तरह से काम नहीं कर पाएंगे। अक्सर लोग किडनी, लिवर और हार्ट के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन दिमाग का सही तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतों के कारण दिमाग को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से न सिर्फ हमारी याददाश्त और एकाग्रता प्रभावित होती है, बल्कि कई प्रकार की कॉग्निटिव और मेन्टल हेल्थ डिजीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए दिमाग को हेल्दी रखने के लिए यह जरूरी है कि हम इन आदतों से बिल्कुल दूरी बना लें और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें। आइए, जानते हैं हमारी कौन सी आदतें हमारे दिमाग को कमजोर बना सकती हैं -

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना photo icon2/6

नींद की कमी

अगर आप रात में पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपका दिमाग कमजोर होने लगता है। इसलिए यदि आप अपने दिमाग को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कम से कम 8 घंटे नींद जरूर लें। नींद पूरी न होने के कारण मूड स्विंग्स होने लगते हैं, याददाश्त कम होने और धीरे-धीरे ब्रेन डैमेज होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए दिमाग को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। Also Read - रोज Omega-3 लेने वालों के लिए बड़ा झटका! Brain Health को नहीं मिलता फायदा, नई स्टडी में खुलासा

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना photo icon3/6

गतिहीन जीवनशैली

यदि आपका लाइफस्टाइल बिल्कुल भी एक्टिव नहीं हैं, तो इससे भी आपका दिमाग कमजोर हो सकता है। दिमाग को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल का होना बेहद ही जरूरी है। इसलिए यदि आप अपनी आदतों में सुधार करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक्सरसाइज को अपने दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बनाएं और रोजाना एक्सरसाइज करें।

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना photo icon4/6

अत्यधिक जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन

अत्यधिक जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से न केवल शारीरिक समस्याएं होती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड और तला-भुना खाने से दिमाग में सूजन बढ़ सकती है। इसके कारण याद्दाश्त प्रभावित होती है और डेमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आज ही अपनी डाइट से इन फूड्स को बाहर करें। इसके बजाय अपने आहार में साबुत अनाज, फैटी फिश, फल, सब्जियां, दाल, दूध, दही आदि जैसे हेल्दी फूड्स को शामिल करें। Also Read - क्या सच में युवाओं में बढ़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर के मामले और क्या हो सकता है इसके पीछे का कारण?

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना photo icon5/6

तेज वॉल्यूम में गाने सुनना

यदि आपको हेडफोन लगाकर एकदम फुल वॉल्यूम में गाने सुनना पसंद हैं, तो अपनी इस आदत को आज ही सुधार लें। क्योंकि तेज गाने सुनना न केवल आपके कानों के लिए नुकसानदायक होता है, बल्कि आपके दिमाग के लिए भी उतना ही हानिकारक होता है। तेज गाने सुनने से याददाश्त कमजोर हो जाती है और मेमोरी भी लॉस हो सकती है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक, साउंड की तीव्रता 60 प्रतिशत से कम होनी चाहिए।

दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं आपकी ये 5 आदतें, तुरंत बदलें वरना पड़ेगा पछताना photo icon6/6

ओवर थिंकिंग करना

यदि आप बहुत ज्यादा ओवर थिंकिंग करते हैं और नकारात्मक सोचते हैं, तो इससे भी आपका दिमाग कमजोर होता है। ओवरथिंकिंग करने से एंग्जायटी बढ़ती है, जो न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बल्कि आपके दिमाग के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसलिए यदि आप बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग करते हैं, तो अपनी इस आदत में सुधार करें और ओवरथिंकिंग से बचने के लिए अपने परिवारजनों व दोस्तों से अपनी बातें साझा करें। Also Read - पेट की चर्बी कम न करने से सिकुड़ सकता है दिमाग, नई स्टडी ने किया दावा