दिल्ली के किन अस्पतालों में निमोनिया का इलाज फ्री में होता है?
आज विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि निमोनिया फेफड़ों का एक संक्रमण है, जो वायु कोशिकाओं में सूजन पैदा करता है। इसकी वजह से फेफड़ों में तरल पदार्थ या बलगम भर जाता है। निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या कवक के संपर्क में आने से होता है। खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि निमोनिया के लक्षण होते हैं। वैसे तो निमोनिया का इलाज संभव है, लेकिन हर साल लाखों लोग निमोनिया से जान भी गंवाते हैं। इसका मुख्य कारण है, समय पर इलाज न लेना। अगर निमोनिया का समय पर इलाज ले लिया जाए, तो इसे ठीक किया जा सकता है। लेकिन, सभी लोग प्राइवेट अस्पतालों में निमोनिया का इलाज अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग इसका इलाज करवाने के लिए एम्स के चक्कर लगाते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि दिल्ली में एम्स के अलावा भी कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां पर निमोनिया का फ्री इलाज होता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-