दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद

Foods To Improve Brain Function: ब्रेन फंक्शन में सुधार करने के लिए आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे आपका दिमाग तेज होगा। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 18, 2025, 2:15 PM

दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद photo icon1/6

दिमाग तेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

Best Foods For Brain: क्या आप भी चीजों को रखकर भूल जाते हैं या किसी बात को याद नहीं रख पाते हैं, तो इसका सीधा मतलब यह है कि आपका ब्रेन ठीक से फंक्शन नहीं कर रहा है। हम में से अधिकतर लोग अपनी फिजिकल हेल्थ का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन दिमाग के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि आपको यह पता होना चाहिए कि हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए दिमाग का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करने में मदद करें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रेन फंक्शन को सुधारने और दिमाग को तेज करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद photo icon2/6

बादाम

अक्सर आपने परिवार के बड़े लोगों और डॉक्टर से यह तो जरूर सुना होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। दरअसल, बादाम में विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और याददाश्त को तेज करने में मदद मिलती है। यह दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। इसके लिए आप रोजाना 5-6 भीगे हुए बादाम को अपनी डाइट में शामिल करें। Also Read - उम्र के हिसाब से दिमाग पर अलग असर डालता है ट्रॉमा, नई स्टडी में खुलासा

दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद photo icon3/6

मछली

यदि आप अपने दिमाग और याददाश्त को तेज करना चाहते हैं, तो सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन भी कर सकते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो मस्तिष्क की संरचना और कार्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद photo icon4/6

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम और कॉपर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क की नसों को मजबूत करने और नर्व सिग्नल को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं। कद्दू के बीज का सेवन करने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यह ब्रेन फंक्शन में सुधार करने और दिमाग को तेज करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप रोजाना मुट्ठी भर कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। Also Read - Asthma कर सकता है 'दिमाग खराब',मरीज को हो सकती हैं ब्रेन से जुड़ी ये समस्याएं

दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद photo icon5/6

हल्दी

हल्दी दिमाग को करती है और डिमेंशिया जैसी बीमारी के खतरे को कम कर सकती है। दरअसल, इसमें कर्क्युमिन पाया जाता है, जो ब्रेन हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करता है। इसका सेवन करने से सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

दिमाग को तेज कैसे करें? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जिससे आपको हर चीज रहेगी याद photo icon6/6

अखरोट

अखरोट को ब्रेन फूड भी खा जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्रेन फंक्शन को सुधारने और याददाश्त को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही, अखरोट में विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो न्यूरॉन्स की कार्यक्षमता बढ़ाने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। यह दिमाग की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके सेवन से याददाश्त को तेज करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोजाना 4-5 अखरोट का सेवन कर सकते हैं। Also Read - ब्रेन फंक्शन को बेहतर करेंगी ये चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source