हड्डियों को अंदर से खोखला बना रहे हैं ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट से बाहर

Worst Foods For Bones: हमारी डाइट में ऐसी कई खाने-पीने की चीजें शामिल हैं, जो हड्डियों को कमजोर बना रही हैं। अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो तुरंत इन्हें खाना बंद कर दें। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

Written by priya mishra | Updated : February 14, 2024 12:12 PM IST

1/6

हड्डियों को कमजोर बना सकते हैं ये 5 फूड्स - Foods That Make Bones Weak

हड्डियां हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि इन पर ही हमारे शरीर का पूरा भार टिका रहता है। साथ ही, ये शरीर को सही संरचना देने और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करती हैं। इसलिए हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हड्डियां कमजोर हो रही हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होते हैं। इनके सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे हड्डियों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

2/6

नमक

ज्यादा नमक (सोडियम) वाली चीजें हड्डियों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। बहुत अधिक नमक का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और हड्डियां अंदर से खोखली होने लगती हैं। दिनभर में 2300mg से अधिक सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए।  Also Read - अंदर से खोखली पड़ी हड्डियों को लोहे सी मजबूत बना देंगी ये 4 चीजें, बस रखें इन खास चीजों का ध्यान

3/6

कैफीन

अगर आप चाय-कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। चाय और कॉफी में कैफीन मौजूद होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

4/6

सोडा या एरेटेड ड्रिंक्स

सोडा या एरेटेड ड्रिंक्स हड्डियों के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक हैं। दरअसल, इनमें उच्च मात्रा में फास्फोरिक एसिड होता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है। इन ड्रिंक्स के अत्यधिक सेवन से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।  Also Read - हड्डियों को धीरे-धीरे गला देती है आपकी यह 1 आदत, 99% लोग करते हैं यही गलती

5/6

मीठे खाद्य पदार्थ

मिठाई, चॉकलेट, केक और अन्य शुगर वाले फूड्स के ज्यादा सेवन से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे न सिर्फ हड्डियां कमजोरी होती हैं, बल्कि मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। जिन लोगों को पहले से ही हड्डियों से जुड़ी बीमारी है, उन्हें चीनी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

6/6

पालक

वैसे तो पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बाधित करता है। इसके ज्यादा सेवन से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है।  Also Read - हड्डियों को चूरा बना देती हैं इन 2 विटामिन की कमी, कुछ ही दिनों में ढहने लग जाता है हड्डियों का ढांचा