फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल
Foods High in Fiber for Cholesterol : शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है। मुख्य रूप से घुलनशील फाइबर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। इन खाद्य पदार्थों में ओट्स, सब्ज़ियों और फलों जैसी चीजें शामिल हैं। घुलनशील फाइबर हमारे शरीर को बैड कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने और उसे नष्ट करने में मदद कर सकता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त पदार्थ है, जो लिवर के द्वारा बनता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप फाइबर रिच फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे खाद्य पदार्थों की लिस्ट-
