स्ट्रोक के शुरुआती लक्षण
Brain Stroke Symptoms: स्ट्रोक को ब्रेन अटैक या ब्रेन स्ट्रोक भी कहा जाता है। यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल स्थित है। स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड सप्लाई सही से नहीं हो पाती है या मस्तिष्क में रक्त वाहिका फट जाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं, जिसकी वजह से मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में अगर व्यक्ति को तुरंत इलाज न मिले, तो विकलांगता या मृत्यु भी हो सकती है। स्ट्रोक होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, खराब जीवनशैली, मोटापा, तनाव, शराब का सेवन आदि। स्ट्रोक आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो खतरे की टाला जा सकता है। तो आइए, जानते हैं स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से -