ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण
Symptoms Of Ovarian Cancer: ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे खतरनाक कैंसरों में से एक है। इसे डिम्बग्रंथि कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि ओवरी या अंडाशय महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक अहम हिस्सा है। यह अंडे के साथ-साथ एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन भी करती है। ओवेरियन कैंसर तब होता है, जब अंडाशय में कोशिकाएं असामान्य रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेता है। अगर समय पर इलाज शुरू न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंगों में भी फैल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ओवेरियन कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। लेकिन जानकारी के आभाव के कारण महिलाएं इनकी पहचान नहीं कर पाती हैं। यही वजह है कि ओवेरियन कैंसर के अधिकतर मामले एडवांस स्टेज में जाकर पता चल पाते हैं। ऐसे में, समय पर इलाज न मिलने से रोगी की मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर में हो रहे बदलावों को लंबे समय तक इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए, इस लेख में शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल की निदेशक (प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान), डॉ उमा वैद्यनाथन से जानते हैं ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से (Early Signs Of Ovarian Cancer In Hindi) -