ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Blood Cancer Symptoms: ब्लड कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: May 28, 2025, 3:02 PM

ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon1/6

ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण

Symptoms Of Blood Cancer: ब्लड कैंसर एक बेहद गंभीर स्थिति है, जो हमारे रक्त और अस्थि मज्जा (बोन मैरो) को प्रभावित करती है। ब्लड कैंसर को हेमेटोलॉजिक कैंसर और ल्यूकेमिया भी कहा जाता है। ब्लड कैंसर तब होता है, जब शरीर में रक्त कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। इससे सामान्य रक्त कोशिकाओं के काम करने में बाधा उत्पन्न होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है और धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकता है। ब्लड कैंसर मुख्यतः तीन प्रकार का होता है, ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा। ब्लड कैंसर मुख्य रूप से रक्त कोशिकाओं के डीएनए में उत्परिवर्तन के कारण होता है। इसके अलावा, रेडिएशन, वायरल इंफेक्शन, जेनेटिक और क्लोनल हेमाटोपोईएटिक डिसऑर्डर्स भी ब्लड कैंसर का कारण बन सकते हैं। ब्लड कैंसर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस बीमारी का इलाज संभव हो सकता है। हर साल 28 मई को विश्व रक्त कैंसर दिवस (World Blood Cancer Day) मनाया जाता है। इस दिन को मानाने का उद्देश्य लोगों में ब्लड कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और ब्लड कैंसर से पीड़ित लोगों को समर्थन देना है।आइए, आज इस मौके पर एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल, सोनीपत के सीनियर कंसल्टेंट मेडिकल एंड हेमेटोलॉजी-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ। रमन नरंग से जानते हैं ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में (Early Signs Of Blood Cancer In Hindi) विस्तार से -

ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon2/6

अत्यधिक थकान और कमजोरी

ब्लड कैंसर की स्थिति में मरीज को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। दरअसल, ब्लड कैंसर में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है, जिससे शरीर को ऑक्सीजन कम मिलती है। इसकी वजह से अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपना चेकअप करवाएं। Also Read - भारत में इस उम्र के लोगों में बढ़ रहा है ल्यूकेमिया का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए ब्लड कैंसर के कारण

ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon3/6

सांस फूलना

थोड़ा सा काम करने के बाद या या फिर बैठे-बैठे ही अगर आपकी सांस फूलने लगती है, तो यह ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, ब्लड कैंसर होने पर हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे एनीमिया की शिकायत जो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है और उसकी सांस फूलने लगती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon4/6

अचानक वजन कम होना

अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो इसे भूलकर भी अनदेखा न करें। यह ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए। Also Read - World Blood Cancer Day: ब्लड कैंसर के मरीजों को रात होते ही होने लगती हैं ये 2 तकलीफें, इग्नोर ना करें कैंसर के ये लक्षण

ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon5/6

चोट लगना या खून बहना

ब्लड कैंसर होने पर मरीज को बिना कारण बार-बार चोट या फिर ब्लीडिंग हो सकती है। अगर त्वचा पर बिना किसी कारण के नीले, बैंगनी या काले धब्बे दिखाई दें या छोटी सी चोट पर भी खून रुकने का नाम न ले, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें है। दरअसल, ऐसा शरीर में प्लेटलेट्स की कमी के कारण होता है। अगर आपको नाक, मुंह या फिर मलाशय से बिना कारण ब्लीडिंग हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपकी समय पर इलाज किया जा सके।

ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, 99 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर photo icon6/6

बार-बार बुखार और संक्रमण होना

ब्लड कैंसर की स्थिति में मरीजों को बार-बार और बिना किसी कारण के बुखार और संक्रमण हो सकता है। दरअसल, ब्लड कैंसर होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है। इसके कारण शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता गंभीर रूप से कम हो जाती है। अगर आपको बार-बार बुखार या संक्रमण हो जाता है, जो इलाज के बाद भी ठीक ना हो, तो तुरंत जाकर डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। Also Read - ब्लड कैंसर की शुरुआत होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, अधिकतर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source